मांग पूरी ना करने पर महिला को दिया तीन तलाक

सरधना। दहेज लोभी ससुरालियों व महिला के पति ने 5 लाख की मांग पूरी ना होने पर महिला को घर से निकालने के साथ ही दिया तीन तलाक, पीड़िता ने थाने पहुंचकर आपबीती सुनाते हुए आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग।

नगर के दौराला रोड निवासी शमशाद ने अपनी पुत्री सबिया की शादी लगभग 4 वर्ष पूर्व फरीद पुत्र जाहिद निवासी ग्राम बरनावा थाना बिनौली जिला बागपत के साथ की थी। सबिया के मुताबिक शादी के बाद उसका  पति फरीद, ससुर जाहिद, सास शाहजहां देवर तालिब ननद फरीन व नाहिद सभी ससुराल वाले कम दहेज का ताना देकर परेशान करते थे। कई बार उस के साथ मारपीट भी की गई । जबकि उस के पिता ने शादी में लगभग 8 लाख रूपये खर्च किये थे तथा फार्म हाउस में बहुत धूम-धाम से शादी की थी। शादी के बाद ससुराल वाले 5 लाख रूपये की मांग करने लगे तथा मांग पूरी न करने पर  20 अगस्त 2022 की सुबह 7 बजे उस के पति फरीद ने कहा कि हम बार-बार कह रहे है कि अपने बाप से 5 लाख रूपये लाकर दे नही तो अब हम तुझे नहीं रखेंगे। और मारपीट करते हुए उसे घर से निकाल दिया गया । पति फरीद ने गुस्से में आकर कहा कि मैं तुझे तलाक देता हूँ, तू बांझ है मेरे घर दोबारा मत आना तथा तीन बार तलाक तलाक तलाक कह कर उससे ताल्लुक खत्म कर दिया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *