आधुनिक भारत के निर्माता और कम्प्यूटर क्रांति के जनक थे राजीव गांधी: मिथुन त्यागी

हापुड़ में शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व.राजीव गांधी जी की 78 वी जयंती गढ़ मुक्तेश्वर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर मनाई गई व पौधा रोपड़ किया गया जिसमे काँग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए बताया कि राजीव गांधी देश के सातवें सबसे कम उम्र (40 वर्ष) के प्रधानमंत्री बने थे। और संभवतः दुनिया के उन युवा राजनेताओं में से एक हैं जिन्होंने सरकार का नेतृत्व किया है। देश में पीढ़ीगत बदलाव के अग्रदूत राजीव गांधी को देश के इतिहास में सबसे बड़ा जनादेश प्राप्त हुआ था। उन्होंने 21 वी सदी के भारत का रोडमेप देश के सामने रखा एक ऐसा भारत जिसमे युवाओं की नई ताकत,गांवो को शक्ति ,महिलाओ का सम्मान,नई तकनीकी के प्रयोग सहित सूचना क्रांति,संचार क्रांति,पंचायती राज जैसे कार्य भारत रत्न स्वर्गीय राजीव की ही देन हैं नगर अध्यक्ष राकेश मोहन शर्मा ने राजीव गांधी को उनके जन्मदिन पर याद करते हुए बताया कि राजीव जी का कार्यकाल राजनैतिक और सामाजिक स्तर पर उत्कृष्ट रहा। उन्हें कई नई पहलों और शुरुआत का जनक माना जाता है, जिसके अंतर्गत संचार क्रांति, कम्प्यूटर क्रांति, शिक्षा का प्रसार, 18 साल के युवाओं को मताधिकार, पंचायती राज आदि शामिल हैं। उन्होंने कई साहसिक कदम भी उठाए थे जिनमें असम समझौता, पंजाब समझौता, मिजोरम समझौता, श्रीलंका में शांति सेना का भेजा जाना आदि शामिल हैं।

कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष बिरपाल सिंह,ब्लॉक उपाध्यक्ष भूषण गुर्जर ,साजिद महेश गिरी, योगेश सिंह, अकरम,उपेंद्र यादव, सलमान, अंकित कुमार,शिवा गोस्वामी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *