सूर्यापेट में मौत बनकर दौड़ी बस! कंटेनर में जा घुसी प्राइवेट बस, 5 यात्रियों की मौके पर मौत; 20 घायल

सूर्यापेट में मौत बनकर दौड़ी बस! कंटेनर में जा घुसी प्राइवेट बस, 5 यात्रियों की मौके पर मौत; 20 घायल

सूर्यापेट। तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में हैदराबाद-विजयवाड़ा नेशनल हाईवे पर बुधवार तड़के एक भयानक बस हादसा हुआ। इस दुर्घटना में बस में सवार पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पतालों में पहुंचाया गया है और उनका इलाज जारी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह हादसा सूर्यापेट जिले के कोडाड मंडल में दुर्गापुरम स्टेज के पास सुबह करीब 5:20 बजे हुआ।

बताया गया कि जब हैदराबाद से विजयवाड़ा जा रही बस पीछे से ट्रक से टकरा गई। विजयवाड़ा जा रही एक प्राइवेट बस ने पीछे से एक कंटेनर को टक्कर मार दी। हादसे के समय बस में 42 यात्री सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कंटेनर के साथ बस की टक्कर होते ही घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। इसी बीच स्थानीय लोगों और राहगीरों की भीड़ जुट गई। बस में सवार लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से जल्दी बाहर निकाला गया। हालांकि, तब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी थी।

वहीं, करीब 20 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में पुलिस टीम को घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लिया और घायलों को जल्द नजदीकी अस्पताल के लिए भेजा घायलों में से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें आगे के इलाज के लिए विजयवाड़ा भेजा गया है। इस स्थिति में मरने वालों की संख्या बढ़ने की भी आशंका है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सूर्यापेट जिले में हुई इस सड़क दुर्घटना पर दुख जताया है। तेलंगाना सीएमओ (मुख्यमंत्री कार्यालय) के अनुसार, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। साथ ही, उन्होंने मुख्य सचिव को घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *