मुरादाबाद में तेंदुए का खौफ खत्म करने की बड़ी कामयाबी! पिंजरे में कैद हुआ दसवां तेंदुआ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

मुरादाबाद में तेंदुए का खौफ खत्म करने की बड़ी कामयाबी! पिंजरे में कैद हुआ दसवां तेंदुआ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद जनपद के ए ग्राम सहसपुरी में एक तेंदुआ ट्रैप केज के माध्यम से सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू किया जाने वाला यह दसवां तेंदुआ है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पिंजरे को अपने कब्जे में ले लिया। उसे देखने के लिए ग्रामीणाें की भीड़ जुटी थी।

जिलाधिकारी डा. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि संवेदनशीलता के दृष्टिकोण से वन विभाग की देखरेख में रेस्क्यू टीम लगातार सक्रिय है। साथ ही प्रशासनिक स्तर से पूरे संवेदनशील क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामों ने सतर्कता एवं जागरूकता के लिए चौपालें आयोजित की जा रही हैं। पूरे संवेदनशील क्षेत्र से अब तक 10 तेंदुओं का रेस्क्यू किया जा चुका है।

जिलाधिकारी ने बताया कि मुरादाबाद जनपद के कई थाना क्षेत्रों में कई गांव में बीते तीन पखवाड़े से तेंदुए कई लोगों काे और उनके जानवरों को अपना शिकार बना चुके हैं। इसके बाद से तेंदुए की सक्रियता ने विभिन्न क्षेत्रों के कई गांव के ग्रामीणों की चिंता बढ़ा रखी थी। खेत में काम करने जाने वाले किसानों और चारा लेने जाने वाली महिलाओं को भी डर लग रहा था कि कब तेंदुआ उन पर हमला कर दें। हालांकि वन विभाग ने लाेगाें काे सतर्कता बरतने के साथ प्रभावित गांवों में निगरानी बढ़ाने के साथ जगह पिंजरे लगाए थे।

इन्हीं पिंजराें मे से एक पिंजरे में मंलवार सुबह लगभग छह बजे के आसपास वन विभाग की रेस्क्यू टीम को मुरादाबाद रेंज के अन्तर्गत ग्राम सहसपुरी में एक तेंदुआ के कैद हो जाने की सूचना मिली। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने पहुंचकर उसे अपने कब्जे में लिया। तेंदुए के पिंजरे में कैद हो जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। अब उसके शारीरिक परीक्षण के बाद घने जंगल में छाेड़ा जाएगा, ताकि वह दाेबारा गांव की ओर न आ सके।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *