मंत्री नरेंद्र कश्यप का किया सम्मान, हुई मीटिंग

मुज़फ्फरनगर(संजय धीमान)। मंत्री नरेंद्र कश्यप जी ने मुजफ्फरनगर के पी डब्लू डी गेस्ट हाउस पहुचकर माननीय मंत्री कपिल देव अग्रवाल, प्रभारी सत्येंद्र सिसोदिया, अध्यक्ष विजय शुक्ला, प्रभारी शामली अजय एवं भाजपा के सभी पदाधिकारियों से मुलाकात की तथा सुषमा पुंडीर, रेनू गर्ग, रूपेंद्र सैनी, विजय सैनी, सुन्दर पाल, संजय गर्ग, विजय वर्मा, शरद गोयल, विजेंद्र पाल, सचिन प्रजापति, रामकुमार कश्यप, देवेंद्र पालज़ यशवीर सिंह, सुरेंद्र कश्यप आदि लोगों ने बुके एवं माल्यार्पण कर मंत्री जी का भव्य स्वागत किया। मंत्री जी ने अपने विभाग के संबंधित अधिकारियों को बुलाकर अलग से एक कमरे में बैठकर उनसे कामकाजी बातें की और उन्हें जनता से जुड़ी योजनाओं को धरती पर उतारने के लिए निर्देश दिए और कहा की जनता की प्रत्येक समस्या को बिना देरी किए निस्तारण किया जाए। वही उपस्थित भाजपा नेताओं के साथ जनपद की सभी गतिविधियों की बारीकी से चर्चा की।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *