महिला के साथ पार्क में रंगरलियां मनाते मिला भाजपा नेता, पत्नी ने चप्पलों से उतारी धूल

कानपुर। कानपुर में शनिवार रात एक पार्क में भाजपा नेता को उनकी पत्नी ने महिला के साथ रंगरलियां मनाते रंगे हाथ पकड़ लिया। गुस्साई पत्नी ने पति को चप्पलों से पीटा। मामला आनंदपुरी पार्क का है। यहां बुंदेलखंड के क्षेत्रीय मंत्री मोहित सोनकर एक महिला नेता के साथ बैठे हुए थे।

इसी दौरान, मोहित सोनकर की पत्नी और सास ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। दोनों ने मोहित की पिटाई शुरू कर दी। यह देखकर आसपास के लोग इकट्‌ठा हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंच गई। मोहित सोनकर की शादी के 6 वर्ष पहले हुई थी। आरोप है कि वह काफी दिन से पत्नी को परेशान कर रहा था। मोहित के एक बेटा और एक बेटी भी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *