वंदे मातरम् पर सियासत को मायावती ने बताया ‘ठीक नहीं’: बोलीं- बेरोजगार युवाओं, Gen-Z और बाढ़ जैसे मुद्दों पर ध्यान दे सरकार

वंदे मातरम् पर सियासत को मायावती ने बताया ‘ठीक नहीं’: बोलीं- बेरोजगार युवाओं, Gen-Z और बाढ़ जैसे मुद्दों पर ध्यान दे सरकार

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने वंदे मातरम् गायन पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस पर राजनीति करना ठीक नहीं है। जनता का ध्यान बांटने के लिए नई सरकारें अपने फायदे के लिए पुरानी सरकारों के कानूनों को बदलती रहती हैं।

मायावती ने शुक्रवार को कहा कि देश में वंदेमातरम् गायन को पूरा गाना है या शुरू के दो छंद (पैरा) गाना है। या नहीं गाना है, इसको लेकर जो इस समय में देश में राजनीति चल रही है, यह ठीक नहीं है। इस मामले में हमारी पार्टी का यही कहना है कि वंदेमातरम् गायन को लेकर अभी हाल ही में संसद में जो क़ानून पास किया गया है यह कोई पहली बार ऐसा नहीं हो रहा है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्यों में भी सत्ता परिवर्तन के दौरान सभी पार्टियां अपने राजनीतिक स्वार्थ के हिसाब से या फिर अपनी कमियों पर से जनता का ध्यान बांटने के लिए यह सब करती रहती हैं। एक-दूसरे के बने क़ानूनों को बदलती रहती हैं।

उन्होंने कहा कि इस समय बेरोजगार युवाओं, ’जेन-जी’, ’जी-अल्फा’ और बाढ़ जैसे अनेक मुद्दों पर ध्यान देने की जरूरत है। देश व जनहित में समय की सबसे जरूरी मांग यही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *