फर्रुखाबाद में रेलवे ट्रैक पर मिली 18 वर्षीय युवती की क्षत-विक्षत लाश, रात में घर से निकली थी कोमल; पुलिस जांच में जुटी

फर्रुखाबाद में रेलवे ट्रैक पर मिली 18 वर्षीय युवती की क्षत-विक्षत लाश, रात में घर से निकली थी कोमल; पुलिस जांच में जुटी

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के मईहादीदादपुर रेलवे अंडरपास के निकट गुरुवार को ट्रैक पर 18 वर्षीय युवती का शव मिला। इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, मृतक युवती की पहचान नगला मुकुट निवासी कोमल पुत्री आमोद शर्मा का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा मिला है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए फतेहगढ़ भिजवाया है।

पुलिस को प्रथम दृष्टया जांच में पता चला है कि मृतक युवती के पिता जयपुर में सिलाई का काम करते हैं। रात में किसी समय युवती अचानक घर से चली गई। युवती अपने तीन भाई बहनों में दूसरे नंबर की थी। मां सोनी ने बताया कि बेटी कोमल का कभी-कभार मानसिक संतुलन बिगड़ जाता था, इसी कारण वह बीती रात में किसी समय घर से अचानक उतर चली गई। हालांकि रात में ही परिजन उसकी खोजबीन करते रहे लेकिन पता नहीं चला था। गुरुवार सुबह रेलवे ट्रैक पर कुछ लोगों ने एक युवती का शव पड़ा हुआ देखा तो इसकी पहचान कोमल के रूप में हुई।

कोतवाल विनोद शुक्ला ने बताया कि मामला जीआरपी का है। फिर भी थाना पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *