प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ा, खतरे के निशान से नीचे नदियां; प्रशासन अलर्ट

प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ा, खतरे के निशान से नीचे नदियां; प्रशासन अलर्ट

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में गंगा और यमुना के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। गुरुवार 20 अगस्त को सुबह आठ बजे जिला प्रशासन द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार यमुना का जलस्तर नैनी में 79.93 मीटर दर्ज किया गया, जबकि गंगा का जलस्तर फाफामऊ में 80.57 मीटर और छतनाग में 79.54 मीटर रहा। हालांकि अभी दोनों नदियां खतरे के निशान से नीचे हैं और सभी तटबंध सुरक्षित बताए गए हैं।

प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक प्रयागराज में बाढ़ का खतरे का निशान 84.734 मीटर है। पिछले 24 घंटे में नैनी में यमुना के जलस्तर में 25 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। यहां नौ मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

गंगा के जलस्तर में भी बढ़ोतरी हुई है। फाफामऊ में पिछले 24 घंटे में 26 सेंटीमीटर और छतनाग में 23 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई। इस दौरान फाफामऊ में 21.8 मिलीमीटर तथा छतनाग में 18 मिलीमीटर वर्षा हुई।

जलस्तर बढ़ने के कारण प्रशासन की निगरानी बढ़ा दी गई है। संबंधित क्षेत्रों में नदी के जलस्तर और तटबंधों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। फिलहाल सभी तटबंध सुरक्षित हैं और किसी प्रकार की क्षति की सूचना नहीं है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *