मेष: सितारा शाम तक आमदन वाला, अर्थ दशा कंफर्टेबल रहेगी, हर फ्रंट पर बेहतरी होगी, फिर बाद में कामकाजी भागदौड़ बढ़ेगी।

वृष: कामकाजी कोशिशों प्रोग्रामों में कामयाबी मिलेगी, यत्न करने पर कोई कारोबारी बाधा मुश्किल भी हटेगी, आप हर फ्रंट पर दूसरों पर हावी, प्रभावी, विजयी रहेंगे।

मिथुन: सितारा शाम तक नुक्सान, परेशानी देने, खर्च तथा तनाव रखने, किसी न किसी मुश्किल को जगाने वाला, मगर बाद में आम हालात सुधरेंगे।
कर्क: सितारा व्यापार कारोबार में लाभ देने तथा किसी उलझे रुके प्रोग्राम को संवारने वाला, मगर बाद में किसी नए प्रोग्राम को हाथ में लेने से बचना चाहिए।
सिंह: आम सितारा शाम तक सफलता तथा इज्जत-मान देने वाला मगर बाद में अर्थ दशा कंफर्टेबल बनेगी, वैसे भी हर फ्रंट पर बेहतरी होगी।
कन्या: आम सितारा मजबूत, जो आपको हर फ्रंट पर हावी, प्रभावी, विजयी रखेगा, शत्रु आपके समक्ष ठहर न सकेंगे, मन पर पाजिटिव सोच प्रभावी रहेगी।
तुला: सितारा शाम तक पेट के लिए ढीला, किसी पर ज्यादा भरोसा भी न करना चाहिए, मगर बाद में इरादों में मजबूती बढ़ेगी, मोरेल बूस्टिंग भी बनी रहेगी।
वृश्चिक: सितारा शाम तक बेहतर, तबीयत में खुशदिली, जिंदादिली बनी रहेगी, मगर बाद में हर प्रकार के पंगों से अपने आपको बचा कर रखें।
धनु: सितारा शाम तक कमजोर, वैर विरोध में निपटना पड़ सकता है, अर्थ दशा भी टाइट रहेगी, मगर बाद में कामकाजी दशा बेहतर बनेगी।
मकर: सितारा शाम तक बेहतर, यत्न करने पर प्लानिंग, प्रोग्रामिंग बेहतर बनेगी, मगर विरोधी उभरते- सिमटते रह सकते हैं।
कुम्भ: आम सितारा शाम तक कोर्ट कचहरी तथा प्रापर्टी के कामों में कदम बढ़त की तरफ रखने वाला, मगर बाद में आपकी प्रोग्रामिंग मैच्योर होगी।
मीन: सितारा शाम तक कामकाजी भागदौड़ व्यस्तता का अच्छा रिजल्ट देने वाला मगर बाद में हर फ्रंट पर कामयाबी मिलेगी।

