महोबा में जुए के अड्डे पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, 25 हजार का इनामी वांछित जहांगीर गिरफ्तार

महोबा में जुए के अड्डे पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, 25 हजार का इनामी वांछित जहांगीर गिरफ्तार

महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद में संगठित रूप से जुआ खिलाने वाले गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना कबरई पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने 25,000 रुपये के इनामिया वांछित अभियुक्त जहांगीर को गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई से जुआरियों में हड़कंप मच गया है। आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था।

जनपद के एसपी शशांक सिंह के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत मंगलवार की रात यह कार्रवाई हुई। थाना कबरई प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने 25 हजार के ईनामी वांछित अभियुक्त जनपद मुख्यालय के रामनगर निवासी जहांगीर पुत्र अब्बास अली को पुलिस लाइन मोड़ के पास से गिरफ्तार किया है।

बुधवार को सदर क्षेत्राधिकारी रविकांत गौड़ ने बताया कि जनपद में जुआ और अन्य संगठित अपराधों के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है, जो आगे भी जारी रहेगा। आरोपी संगठित रूप से जुआ खिलाने वाले गिरोह में संलिप्त था और काफी समय से फरार चल रहा था। उस पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित था।गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओजी सर्विलांस टीम के एसआई शिवप्रताप सिंह, विवेक यादव, रोशन गुप्ता और कांस्टेबल अभिषेक वर्मा, दीपक वर्मा, रंजीत सिंह, निर्भय सिंह, नीलेश, और अभिषेक दुबे शामिल रहे हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *