नोएडा में दो लाशों से मचा हड़कंप! अलग-अलग जगह मिले अज्ञात शव, हत्या की आशंका ने बढ़ाई सनसनी

नोएडा में दो लाशों से मचा हड़कंप! अलग-अलग जगह मिले अज्ञात शव, हत्या की आशंका ने बढ़ाई सनसनी

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में अलग-अलग जगहों पर दो अज्ञात लोगों का शव मिला है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा। वहीं आसपास के लोग इसे हत्या का मामला बता रहे हैं।

पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी उमेश नैथानी ने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के बोटैनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास 16 अगस्त की रात को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष है। आसपास के लोगों और सोशल मीडिया से जानकारी हासिल कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। उसके दाहिने हाथ की कलाई पर अंग्रेजी में संजू लिखा है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के सेक्टर 62 गोल चक्कर के पास 16 अगस्त की रात को एक अज्ञात व्यक्ति का शव होने की सूचना प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की उम्र लगभग 55 वर्ष है। उसके शरीर पर कोई जाहिरा चोट दिखाई नहीं दे रहा है। आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं दोनों घटनाओं के पास मौजूद लोगों का मानना है कि उनकी हत्या की गई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *