फर्रुखाबाद में कांवड़ियों से भरे ट्रैक्टर को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, एक की मौत; दर्जनभर घायल

फर्रुखाबाद में कांवड़ियों से भरे ट्रैक्टर को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, एक की मौत; दर्जनभर घायल

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के इटावा बरेली हाईवे पर रविवार को हुई दुर्घटना में एक कांवड़िए की मौत हो गई जबकि दर्जन भर घायल हो गए। जनपद लखीमपुर के करीब एक दर्जन कांवड़िए ट्रैक्टर पर सवार होकर फर्रुखाबाद पांचाल घाट गंगा जल लेने जा रहे थे। ट्रैक्टर शाहजहांपुर जिले के थाना अल्लाहगंज क्षेत्र से गुजर रहा था। उसी समय रोडवेज बस की टक्कर लगने से ट्रैक्टर सवार कांवड़िया घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी राजेपुर भेजा गया।

डॉक्टर ने जनपद लखीमपुर खीरी थाना मैलानी के ग्राम जटपुरा निवासी विजयपाल पत्नी मंजू देवी(34) को मृत घोषित कर दिया। इस दुर्घटना में फूलमती, यश कुमार, मीना, सपना, निर्मला, कमलेश, नेमा देवी पूनम देवी, श्री कृष्णा, गुड्डी देवी, जमुना देवी का प्राथमिक उपचार किया गया। अधिक चुटहिल लोगों को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर किया गया। राजेपुर थाना अध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने बताया की दुर्घटना थाना अल्लाहगंज क्षेत्र में हुई है। मृत महिला का दरोगा जगदीश ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अल्लाहगंज थाना अध्यक्ष ने बताया कि ट्रैक्टर सवार कांवड़िया फर्रुखाबाद गंगा जल लेने जा रहे थे। आज सुबह थाना अल्लाहगंज एवं रामगंगा बॉर्डर के निकट रोडवेज बस की टक्कर से हादसा हुआ है, हादसे में बस चालक भी घायल हुआ है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *