वाराणसी में गूंजा ‘भारत माता की जय’, बटुकों और स्कूली बच्चों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

वाराणसी में गूंजा ‘भारत माता की जय’, बटुकों और स्कूली बच्चों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

वाराणसी। वाराणसी के शिवपुर स्थित श्री अन्नपूर्णा ऋषिकुल ब्रह्मचर्याश्रम के बटुकों ने शुक्रवार को आश्रम से तिरंगा यात्रा निकाला और भारत माता की जय, वंदेमातरम का उद्घोष किया। तिरंगा यात्रा की शुरुआत विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने भारत माता पूजन के साथ किया।

तिरंगा यात्रा में शामिल हुए विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही है। इसी क्रम में एक और तिरंगा यात्रा को बटुकों ने निकाला है। बटुकों के तिरंगा यात्रा में स्थानीय लोग और आश्रम से जुड़े हुए अनुयायी उपस्थित रहे हैं। उन्हें भी यात्रा में शामिल होने का अवसर मिला है।

वही, कैंट विधानसभा में स्कूली बच्चों के तिरंगा यात्रा में विधायक सौरभ श्रीवास्तव शामिल हुए। गलियों से गुजरती हुई तिरंगा यात्रा में सबसे आगे देशभक्ति गीत का गायन हो रहा था। उसके बाद विभिन्न परिधानों में स्कूली बच्चे और उनके अभिभावक यात्रा में सम्मिलित हुए।

विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि तिरंगा यात्रा में बच्चों की मौजूदगी से खुशनुमा वातावरण बना है। बच्चे भी तिरंगा यात्रा में शामिल हो कर प्रसन्न हो उठे। यात्रा के दौरान उन्होंने लोगों को तिरंगा झंडा का वितरण किया और अपील किया कि सभी लोग अपने घरों में तिरंगा झंडा अवश्य लगाएं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *