रायबरेली में प्रेम प्रसंग में पिता बना रोड़ा तो बेटी ने मां संग रची खूनी साजिश! हत्या कर घर से 50 मीटर दूर दफनाया शव

रायबरेली में प्रेम प्रसंग में पिता बना रोड़ा तो बेटी ने मां संग रची खूनी साजिश! हत्या कर घर से 50 मीटर दूर दफनाया शव

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में एक बेटी ने मां संग मिलकर पिता की हत्या कर दी और शव को दफना दिया। लापता पिता की खोज कर रहे बेटे को शुक्रवार को मामले की जानकारी हुई ताे उसने पुलिस काे सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने पिता की हत्या में उसकी बेटी और मां काे गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर शव को क़ब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आलोक कुमार सिंह ने बताया कि हरचंदपुर थाना क्षेत्र स्थित बराईंन गांव निवासी छोटेलाल (50) पत्नी केशकली और बेटी छाया के साथ गांव में रहते थे। उनका बेटा सतीश मुम्बई में नौकरी करता है। 17 जुलाई को मां केशकली ने बेटे को बताया है कि पिता नाराज़ होकर घर से कहीं चले गए हैं।

समय बीतने पर जब पिता घर नहीं लौटे तो सतीश गांव आया और उसने खोजबीन शुरू कर दी। थक हार कर उसने पुलिस से पिता की गुमशुदगी की शिकायत की। पुलिस की शुरुआती जांच में बेटी पर आशंका हुई तो उससे कड़ाई से पूछताछ की गई, जिसमें बेटी छाया ने स्वीकार किया कि उसके पिता प्रेम प्रसंग में बाधा बन रहे थे। इस वजह से उसने मां के साथ मिलकर पिता को मौत के घाट उतार दिया। दोनों की निशानदेही पर घर से महज 50 मीटर दूर एक गड्ढे में छोटेलाल का कंकाल मिला।

पुलिस ने मां केशकली और बेटी छाया को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर छाेटेलाल के कंकाल को बरामद कर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।एएसपी ने बताया कि हत्या की जानकारी के बाद पुलिस गहराई से घटना की पड़ताल कर रही है। आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *