शाहजहांपुर में खूनी विवाद! लाठी-डंडों से पीटकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, 2 हिरासत में

शाहजहांपुर में खूनी विवाद! लाठी-डंडों से पीटकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, 2 हिरासत में

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के तिलहर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद में 35 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो आरोपितों को हिरासत में लिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (देहात) भंवरे दीक्षा ने शुक्रवार को बताया कि शहवेगपुर गांव में देर रात दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान सुरेंद्र कुमार के सिर में लाठी लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि गांव में कथित रूप से शराब बिक्री का सुरेंद्र कुमार और उनका परिवार विरोध करता था। इसी बात को लेकर प्रधान पति उनसे नाराज था। आरोप है कि प्रधान पति ने सुरेंद्र को घर बुलाकर अपने साथियों के साथ लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एएसपी ने बताया कि मामले में आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दो आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *