लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर भावुक हुए केशव मौर्य, बोले- जनसेवा और न्याय की मिसाल है उनका जीवन

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर भावुक हुए केशव मौर्य, बोले- जनसेवा और न्याय की मिसाल है उनका जीवन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरूवार को लखनऊ स्थित सरकारी आवास, सात कालिदास मार्ग पर ‘लोकमाता’ अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके स्मृति-चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

केशव प्रसाद मौर्य ने जारी बयान में कहा कि ‘लोकमाता’ अहिल्याबाई होल्कर ने मंदिरों, तीर्थस्थलों और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण एवं पुनरुत्थान में अतुलनीय योगदान दिया। जनसेवा और न्याय को शासन का आधार बनाकर उन्होंने लोककल्याण की नई मिसाल कायम की। त्याग और लोकहित को समर्पित उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों का सदैव मार्गदर्शन करता रहेगा।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि न्याय और जनकल्याण को शासन का मूल आधार बनाकर प्रजावत्सल नेतृत्व का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। राष्ट्र की सांस्कृतिक विरासत एवं तीर्थस्थलों के संरक्षण व पुनरुत्थान में उनके अविस्मरणीय योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। उनके आदर्श सदैव जनसेवा और लोककल्याण के पथ पर हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *