देवरिया में सांप के डसते ही मचा हड़कंप, अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत; परिवार में कोहराम

देवरिया में सांप के डसते ही मचा हड़कंप, अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत; परिवार में कोहराम

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के तरकुलवा थाना क्षेत्र के भेली पट्टी गांव निवासी सरीता देवी (35) पत्नी दीपक पटेल को अचानक सांप ने काट लिया। परिजन महिला को आनन-फानन में उपचार के लिए देवरिया स्थित मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे।

 

चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक का माहौल है।

महिला की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने मामले की जानकारी ली और आवश्यक कार्रवाई की।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *