राहुल गांधी पर बरसे बृजेश पाठक, बोले- छात्रों की चीख नहीं सुनाई देती, युवा समझ चुका है दोहरा चरित्र

राहुल गांधी पर बरसे बृजेश पाठक, बोले- छात्रों की चीख नहीं सुनाई देती, युवा समझ चुका है दोहरा चरित्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी को झारखंड के छात्रों की चीख सुनाई नहीं पड़ रही है। उन्हें छात्रों के भविष्य की कोई चिंता नहीं है।

देश का युवा राहुल गांधी के दोहरे चरित्र को भली प्रकार से समझ रहा है। बृजेश पाठक ने कहा कि राहुल गांधी छात्रों के माध्यम से अपनी राजनीति चमकाना चाहते हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार जेन जी व छात्रों के साथ खड़ी है। हम छात्रों व युवाओं के हितों के साथ खड़े हैं।

एक सवाल के उत्तर में कहा हमारी सरकार संसद चलाने के लिए तैयार है। राहुल गांधी ने संसदीय इतिहास की गरिमा को तार तार किया है। वह 15 दिन से संसद को हाईजैक कर जनता में भ्रम फैला रहे हैं। गृहमंत्री मंत्री हर सवाल का जवाब देंगे वह सुनने के लिए तैयार रहें। प्रेस वार्ता में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह, भाजपा के मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह, प्रदेश के मीडिया संयोजक मनीष दीक्षित और प्रदेश के सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *