वाराणसी में गंगा स्नान के दौरान हादसा, गहरे पानी में डूबने से बिहार के युवक की मौत

वाराणसी में गंगा स्नान के दौरान हादसा, गहरे पानी में डूबने से बिहार के युवक की मौत

वाराणसी। वाराणसी के चौक थाना क्षेत्र में सोमवार को गंगा नदी के भोसले घाट पर स्नान करते हुए बिहार के बक्सर निवासी एक युवक के गहरे पानी में चले जाने के बाद मौत हो गई। युवक के शव को गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद बरामद किया। युवक अपने रिश्तेदार के साथ वाराणसी में दर्शन पूजन के लिए आया था।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे चौक के उपनिरीक्षक हिमांशु मिश्रा ने बताया कि बिहार के बक्सर जिले के राजपुर से कुश कुमार (24) अपने चचेरे भाई बैकुंठनाथ (18) के साथ गंगा नदी में भोसले घाट पर स्नान कर रहे थे। तभी कुश कुमार का पांव फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता हुआ देखकर गोताखोरों ने छ्लांग लगा दिया।

उपनिरीक्षक हिमांशु ने पत्रकारों को बताया कि कुश की तलाश के लिए जल पुलिस और गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत की। तभी उसका शव बरामद हो गया। शव बरामद होने के बाद परिजन को घटना की जानकारी दे दी गई। वहीं पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *