यूपी में अगले दो दिन तक हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जताई संभावना

यूपी में अगले दो दिन तक हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जताई संभावना

लखनऊः उत्तर प्रदेश में मिलाजुला मौसम देखने को मिल रहा है। किसी इलाके में धूप तो किसी में बारिश का माहौल है। ऐसे मौसम ने सावन के बाद भादों आने का एहसास करा दिया है। इसी के चलते मौसम विभाग ने भी अगले दो दिन तक बारिश का आसार दिया है।

बता दें कि राज्य के कई इलाकों में कल पूरा दिन धूप रही, लेकिन शाम होते ही अचानक बारिश आ गई। जो शाम चार बजे से शुरू होकर  रात आठ बजे तक जोरदार हो गई। इससे कई इलाकों में जलभराव जैसी स्थिति बन गई है। ऐसे में मौसम विभाग ने आज और कल के दिन भी झमाझम बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान राज्य के कई इलाकों में हल्की और कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

दरअसल, सावन के चलते राज्य के कई जिलों में बहुत ही कम बारिश हुई है और कई इलाके तो ऐसे है जिनमें बारिश हुई ही नहीं है। ऐसे में अब भादों महीने में बादल छाए रहने से लोगों के मनों में बारिश आने की उम्मीद है। भादो में झमाझम बरसात के लिए लोग इंतजार कर रहे थे। इसी बीच शुक्रवार को दिन में 35 डिग्री तापमान बना रहा। तेज हवा के कारण तापमान का अहसास नहीं हो रहा था, लेकिन उमस बनी रही। शाम से शुरू हुई बारिश देर रात तक जारी रही। बारिश के साथ तेज हवाएं चल रही थी। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन ऐसा ही मौसम रहेगा।

मौसम विभाग के अनुमान अनुसार भादों में सामान्य बारिश 139.2 मिलीमीटर है। लेकिन अभी तक 84.5 मिमी हुई है, जो सामान्य बारिश से 39 कम है। मौसम विभाग ने बताया कि 22 और 23 अगस्त को बादल छाए रहेंगे और 24 और 25 अगस्त को बारिश हो सकती है। अगस्त में औसत वर्षा 255.3 मिमी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *