लखनऊ में गूंजा ‘भारत माता की जय’ का जयघोष, योगी के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

लखनऊ में गूंजा ‘भारत माता की जय’ का जयघोष, योगी के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

लखनऊ। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी की ओर से रविवार को राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास से लोकभवन तक तिरंगा यात्रा निकाली गयी। तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की उपस्थिति में किया। इसके बाद हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय का उदघोष करते हुए कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी,उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य,ब्रजेश पाठक,संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना,परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह,भाजपा के मुख्यालय प्रभारी गोविन्द नारायण शुक्ला,प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल भी यात्रा में शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा के शुभारम्भ अवसर पर मुख्यमंत्री ने बोलते हुए कहा कि तिरंगा हमारी विरासत और भारत की आन बान व शान का प्रतीक है। राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत का अपमान करने वालों को संज्ञेय अपराध की श्रेणी रखते हुए दण्डित करने का निर्णय लिया है। रहेंगे भारत में लेकिन भारत के प्रतीकों,भारत के महापुरूषों,राष्ट्रगान व राष्ट्रगीत को अपमानित करें अब नहीं चलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो काम 1947 में होना चाहिए था उसे 75 वर्ष क्यों लगे। कुछ लोगों के लिए सत्ता सर्वोपरि था लेकिन मोदी के लिए राष्ट्र प्रथम का भाव है। भारत के प्रतीकों,युवाओं,महिलाओं व किसानों के लिए नई योजनाओं के साथ आगे बढ़ने के लिए उचित मंच देकर हम सब के सामने आदर्श प्रस्तुत किया है।

मुख्यमंत्री ने अपील की हर घर तिरंगा यात्रा के संकल्प के साथ तिरंगा के मंत्र को ध्यान में रखते हुए घर पर तिरंगा लगायें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय में घर पर तिरंगा लगाने के लिए लड़ाई लड़नी पड़ती थी,भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 140 करोड़ भारतीयों को घर के ऊपर तिरंगा लगाने की आजादी दी। तिरंगा यात्रा में शहर के विभिन्न विद्यालों के छात्र बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *