हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र के तीर्थ नगरी ब्रिज घाट पर पुल के पास एक परिवार झुग्गी डाल कर काफी दिनों से रह रहा है जिसके डेढ़ साल के मासूम बच्चे को रात के अंधेरे में किडनैप कर ले जाते हैं ।पीड़ित परिवार बच्चे की मां का कहना है कि गढ़मुक्तेश्वर का रहने वाला नीटू कुछ दिन पहले पीड़ित परिवार के पास बच्चे को गोद लेने के नाम से आया था इन्होंने गोद लेने के लिए मना कर दिया था। जिसके बाद से पीड़ित परिवार के बच्चे पर एक चाय वाली ननिया पत्नी नेपाल जोकि बृजघाट में पुल के पास ही झुग्गी डालकर चाय की दुकान लगाती है। मेरे बच्चे को उसको दिलाने की बात कही थी जब मैंने मना कर दिया तो मेरे बच्चे को नन्ही आवे नीतू नाम के व्यक्ति ने किडनैप कर लिया जिसकी सूचना मैंने गढ़मुक्तेश्वर थाना और बृजघाट चौकी आज से करीब छह-सात दिन पहले दे दी थी पर मेरी कोई सुनवाई नहीं कर रहा है पीड़ित परिवार का कहना है अगर हम थाने और चौकी पर जाते हैं तो पुलिस प्रशासन हमें वहां से गाली गलौज कर कर बाहर निकाल देते हैं और कहते हैं कहीं और जाकर ढूंढ अपना बच्चा यहां नहीं मिलेगा देखना यह है कि आज से कुछ दिन पहले तीर्थ नगरी में इसी प्रकार की एक घटना घटित हुई थी 4 से 5 वर्ष का बच्चा गंगा जी के किनारे से किडनैप कर कर ले गए चोर जिसको शासन प्रशासन ने चंद दिनों में मुरादाबाद से हासिल कर लिया था कहा तो यह भी जाता है कि कानून के हाथ बहुत लंबे होते चाहे तो दिन रात कहीं से भी खोज निकाल सकती है पर पीड़ित परिवार का कहना है कि कोई इस प्रकार की कार्यवाही करने को तैयार नहीं है क्योंकि वह ऊंचे परिवार के लोग से पैसे वाले लोग से हम गरीब हैं मजदूर है इसीलिए हमारे साथ इस प्रकार की घटना घटित हो रही है जायजा लेते हुए जानकारी की चौकी प्रभारी मनोज कुमार बालियान जी ने बताया कि कानूनी कार्यवाही की जा रही है जांच कर अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा अभी कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
