फर्रुखाबाद में जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित, चयनित खिलाड़ी मंडल स्तर पर दिखाएंगे दम

फर्रुखाबाद में जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित, चयनित खिलाड़ी मंडल स्तर पर दिखाएंगे दम

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में फतेहगढ़ स्थित ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में शनिवार को जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। के. आर. रस्तोगी इंटर कॉलेज की मेजबानी में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के उत्साह का आलम यह था कि लगभग 10 से 12 विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। यह प्रतियोगिता बालक एवं बालिका वर्ग में अंडर 14, अंडर 17 एवं अंडर 19 स्तरों पर हुई।

प्रतियोगिता में अंडर-19 बालक वर्ग में पार्थ, अथर्व, हर्षित सी.पी. वी.एन. कॉलेज से तथा प्रयाग रस्तोगी इंटर कॉलेज के बीच हुआ। अंडर 19 बालिका में दिव्या कश्यप, रोशनी मिश्रा एन. ए. केपी बालिका कॉलेज से तथा मांडवी तिवारी तथा अक्षरा अवस्थी कनोडिया इंटर कॉलेज के बीच खेला गया। जूनियर बालक वर्ग में उत्कर्ष एवं हर्ष यादव कर्नल ब्रह्मानंद इंटर कॉलेज से अर्पित विद्या मंदिर श्याम नगर तथा गौरव रस्तोगी इंटर कॉलेज में हुआ।

जूनियर बालिका वर्ग में आराध्या यादव विद्या मंदिर श्याम नगर, आरुषि व श्रेया वाजपेई एन. ए. केपी इंटर कॉलेज तथा वरीरा कनोडिया इंटर कॉलेज के बीच खेला गया। सब जूनियर बालक वर्ग अंडर 14 में अचल, प्रत्यक्ष, अनुभव विद्या मंदिर श्यामनगर कॉलेज से तथा अंशुल महावीर इंटर कॉलेज में हुआ। सब जूनियर बालिका वर्ग में आमना खान एन.ए. केपी कॉलेज से तथा अनुष्ठा, मान्या व आरोही विद्या मंदिर श्याम नगर से चयनित हुए। यह सभी बालक एवं बालिका वर्ग के चयनित प्रतिभागी मंडल स्तर पर प्रतिभाग करेंगे।

यह प्रतियोगिता संतोष कुमार त्रिपाठी प्रधानाचार्य, गजेंद्र सिंह प्रभारी व्यायाम शिक्षक एवं डॉ यशवंत सिंह राठौड़ की देखरेख में सम्पन्न हुई। निर्णायक मंडल में मोहन अग्रवाल, प्रशुभ गुप्ता, कुलदीप, एजाज अहमद सिद्दीकी, अर्जुन प्रताप सिंह, केशव कुमार गंगवार सुब्रत शाक्य एवं नीता दुबे एवं सीमा तिवारी आदि का सराहनीय योगदान रहा। विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि एवं जिला कोषाध्यक्ष विनीत सिंह चौहान प्रधानाचार्य जनता राष्ट्रीय इंटर कॉलेज ने मेडल प्रदान कर उत्साहवर्धन किया।

उक्त जानकारी के. आर. रस्तोगी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संतोष कुमार त्रिपाठी ने दी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *