देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में बघौचघाट थाना की पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में वांछित एक अभियुक्त को शनिवार को गिरफ्तार किया है।

क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान ग्राम सकतुआ निवासी अनिकेत कुमार राव उर्फ रितेश के रूप में हुई है। पुलिस उसे मलसी चौराहे के पास से गिरफ्तार किया है। पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस को उसकी काफी दिनों से तलाश थी। अभियुक्त के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।


