नोएडा के दनकौर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आया अधेड़, मौके पर मौत; पहचान में जुटी जीआरपी

नोएडा के दनकौर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आया अधेड़, मौके पर मौत; पहचान में जुटी जीआरपी

नोएडा। नोएडा क्षेत्र के दनकौर रेलवे-स्टेशन पर एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति की बीती रात सोमवार को ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जीआरपी चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि बीती रात को दनकौर रेलवे स्टेशन पर एक लगभग 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया था। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चौकी प्रभारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *