कांग्रेस मॉडल ही देश को आगे ले जा सकता है – दिग्विजय

कांग्रेस मॉडल ही देश को आगे ले जा सकता है – दिग्विजय

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने आज दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस मॉडल यानि कि गांधी नेहरू विचारधारा ही देश को प्रगति के पथ पर ले जा सकता है।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट के जरिए लिखा है, ‘धन्यवाद मोदी जी व जयशंकर जी, जो आपने पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की निर्गुट (नान एलाइन्ड) विदेश नीति को अपनाया, जिसका सदैव भारतीय जनसंघ ने विरोध किया था। भाजपा चाहे ना चाहे, अंत में उसे, देश हित में सारी कांग्रेस नीतियों को अपनाना पड़ेगा, जिनका वे विरोध करते रहे हैं।’
दिग्विजय सिंह ने इसी से जुड़े एक अन्य ट्वीट में कहा है, ‘चाहे जीएसटी हो चाहे मनरेगा, मोदी जी इन नीतियों का विरोध करते रहे, लेकिन अब उनका श्रेय ले रहे हैं। मोदी जी कांग्रेस मॉडल यानि कि गांधी नेहरू विचारधारा ही देश को प्रगति के पथ पर ले जा सकता है। प्रेम सद्भाव ही सनातन हिंदू धर्म है, ना कि ‘हिंदुत्व’।’

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *