बहसूमा। बहसूमा क्षेत्र के गांव मोड कला में एकदिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें मोड कला की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बता दें कि गांव मोड कला में श्री कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष में एक दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। वॉलीबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच मौडकला और भौकारेडी की टीम के बीच खेला गया। मौडकला की टीम ने भोंकारेडी की टीम को 3 -0 के अंदर से हराकर टूर्नामेंट जीत लिया। भौकाहेड़ी की टीम उपविजेता रही। आयोजक कर्ताओं ने विजेता टीम को 2100 रूपए का इनाम और ट्रॉफी दी। उपविजेता टीम को 1100 रूपए इनाम और ट्रॉफी दी गई। वॉलीबॉल टूर्नामेंट में कई टीमों ने भाग लिया ।जिनके बीच कई मैच खेले गए। आखिर में मौडकला और भौकारेडी की टीम फाइनल में पहुंची मौड कला और भौकारेडी की टीमों के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। फाइनल देखने के लिए काफी दर्शक ग्राउंड पर पहुंचे मौड कला की टीम के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर भौकारेडी की टीम को 3-0 के अंतर से हराकर ट्रॉफी जीत ली। वालीबॉल टूर्नामेंट में सभी ग्राम वासियों का सहयोग रहा।
