बागपत। जिला उद्यान अधिकारी दिनेश कुमार अरुण ने बताया कि उद्यान विभाग मे प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना पर ड्राप मोर काप (माइकोइरीगेशन) के अर्न्तगत ड्रिप, स्प्रिंकलर सिस्टम की स्थापना कृषकों के प्रक्षेत्रों पर की जाती है। इस वित्तीय वर्ष 2022-23 में विभाग को 881 हैक्टेयर ड्रिप एवं 382 हैक्टेयर स्प्रिंकलर सिस्टम लगाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इस योजना के अर्न्तगत लघु एवं सीमान्त कृषको को कुल लागत का 90 प्रतिशत एवं सामान्य कृषको को कुल लागत का 80 प्रतिशत अनुदान डीबीटी के माध्यम से कृषको के निजी बैंक खातो में दिया जाता है। इच्छुक किसान भाईयो से अनुरोध है कि विभाग से सम्पर्क कर अपना पंजीकरण कराकर योजना का लाभ लें। पंजीकरण हेतु कृषको को अपनी भूमि की खतौनी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छाया प्रतियां दो फोटोग्राफ व माबाईल नम्बर कार्यालय में जमा कराना होगा। योजना का लाभ प्रथम आवक प्रथम पावक को ध्यान में रखते हुए दिया जायेगा। वार्षिक लक्ष्य का 50 प्रतिशत कार्य जनपद बागपत में अटल भूजल योजनार्न्तगत आच्छादित बागपत व पिलाना विकास खण्डो की कुल 76 ग्राम पंचायतों में प्राथमिकता के आधार पर कराये जाने हेतू विभागीय आदेश प्राप्त हुये है। साथ ही इस वर्ष प्रत्येक विकास खण्ड में एक-एक माडल गांव का चयन करते हुए उस गांव के प्रत्येक कृषक के यहां सिस्टम लगाने का लक्ष्य विभाग द्वारा बनाया गया है, जिससे उक्त माडल गांवो को देखकर अन्य कृषक जागरुक हो सके।
