सुलतानपुर में ई-रिक्शा चालकों का हल्लाबोल: अवैध वसूली और भारी चालान के विरोध में हड़ताल, स्थायी स्टैंड की उठाई मांग

सुलतानपुर में ई-रिक्शा चालकों का हल्लाबोल: अवैध वसूली और भारी चालान के विरोध में हड़ताल, स्थायी स्टैंड की उठाई मांग

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के नगर एवं लंभुआ में ई-रिक्शा और ऑटो चालकों ने गुरुवार काे राहायापुर/हाईवे पर धरना प्रदर्शन किया। यह रिक्शाचालक अवैध वसूली, भारी-भरकम चालान और स्थायी बस स्टैंड की मांग को लेकर विरोध कर रहे हैं।

लंभुआ क्षेत्र के राहायापुर/हाईवे पर ई-रिक्शा और ऑटो चालकों ने प्रशासन और अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए हड़ताल की घोषणा की। चालकों ने अपने वाहनों को खड़ा कर नारेबाजी की। चालकों का आरोप है कि नगरपालिका या अन्य व्यवस्था के नाम पर उनसे रुपये पचीस की जगह सौ रुपये तक की अवैध वसूली की जा रही है। उन्हें बिना रसीद या फर्जी टोकन थमाकर जबरन पैसे वसूले जाते हैं। यहां तक कि खाली गाड़ी या घर के मरीज को ले जाते समय भी उनसे जबरन वसूली की जाती है।

चालक जितेंद्र मिश्रा ने बताया कि प्रशासन द्वारा 10 हजार रुपये से लेकर 50 हजार रुपये तक के भारी चालान काटे जा रहे हैं या गाड़ियां सीज की जा रही हैं। उनका कहना है कि 4 लाख रुपये की गाड़ी किश्त पर लेकर चलाने वाले गरीब चालक महीने की 10,000 रुपये की किश्त भी नहीं निकाल पा रहे हैं। चालकों ने यह भी बताया कि सुलतानपुर स्टैंड खत्म होने के बाद उन्हें पंत स्टेडियम या बाधमंडी से चलने को कहा गया था, लेकिन सही व्यवस्था न होने के कारण भ्रम की स्थिति बनी हुई है। उनकी मुख्य मांग है कि उनके लिए एक स्थायी और निर्धारित स्टैंड बनाया जाए।

प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की है। चालकों ने मांग की है कि अवैध वसूली तुरंत बंद कराई जाए, अनावश्यक चालानों पर रोक लगे और उन्हें रोजगार के लिए एक निर्धारित स्थान उपलब्ध कराया जाए।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *