नोएडा में अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत, शव की पहचान में जुटी पुलिस

नोएडा में अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत, शव की पहचान में जुटी पुलिस

नोएडा। उत्तर प्रदेश के जनपद गाैतमबुद्धनगर नाेएडा के थाना फेस -2 के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में बीती रात को एक अज्ञात वाहन चालक ने एक अज्ञात व्यक्ति को टक्कर मार दिया।

 

इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक राहुल ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *