संभल में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला: प्रेम प्रसंग के शक में पिता ने बेटी को पीट-पीटकर मार डाला, गिरफ्तार

संभल में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला: प्रेम प्रसंग के शक में पिता ने बेटी को पीट-पीटकर मार डाला, गिरफ्तार

संभल। उत्तर प्रदेश में संभल जिले के बनियाठेर थानाक्षेत्र में एक युवक ने प्रेम प्रसंग के शक में अपनी ही बेटी की पीट-पीटकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संभल कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि आरोपित पिता रोहताश को पुलिस ने अलावलपुर चौराहे से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला है कि 24 जुलाई को आरोपित ने बेटी सूरजमुखी को गांव के ही युवक अर्जुन के साथ बातचीत करते हुए देख लिया था। इसी बात से गुस्से में आकर पिता ने बेटी के साथ रास्ते में ही धक्का-मुक्की और मारपीट की और उसे खींचकर घर ले आया। मारपीट के दौरान युवती का सिर दीवार से जा टकराया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

थाना बनियाठेर पुलिस ने मृतका के ताऊ विकास की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त पिता रोहताश को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि आरोपित रोहताश ने अपनी बेटी की पीट-पीटकर हत्या की है। पुलिस ने मौका मुआयना कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *