कानपुर में लूट की कोशिश नाकाम: विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली, ग्रामीणों ने दबोचा

कानपुर में लूट की कोशिश नाकाम: विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली, ग्रामीणों ने दबोचा

कानपुर। सचेण्डी थाना क्षेत्र में गुरुवार को बाइक से जा रहे एक युवक से लूट का प्रयास किया गया। विरोध करने पर एक आरोपित ने तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और दोनों आरोपितों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

कटवा गांव निवासी आशीष अपनी बाइक से ससुराल जा रहे थे। रास्ते में दो युवकों ने लिफ्ट मांगी, जिस पर उन्होंने दोनों को बाइक पर बैठा लिया। किसान नगर के पास पहुंचने पर आरोपितों ने लघुशंका का बहाना बनाकर बाइक रुकवाई। इसके बाद दोनों ने युवक से लूटपाट का प्रयास किया। विरोध करने पर एक आरोपित ने तमंचे से हवाई फायर कर दिया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

गोली चलने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग और राहगीर मौके पर पहुंच गए। लोगों ने दोनों आरोपितों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची सचेण्डी पुलिस ने दोनों को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया।

डीसीपी पश्चिमी एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। घटना में प्रयुक्त तमंचे की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *