महाराष्ट्र में कोरोना के 2,246 नए मामलों की पुष्टि

महाराष्ट्र में कोरोना के 2,246 नए मामलों की पुष्टि

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के 2,246 मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 80,78,411 हो गयी और इस महामारी से छह और मरीजों की जान जाने से मृतकों का आंकड़ा बढकर 148186 हो गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इस अवधि में राज्य में कुल 1,920 लोग कोरोना मुक्त होने से इनकी संख्या बढ़कर 79,17,835 हो गयी और रिकवरी दर बढ़कर 98.02 प्रतिशत तक पहुंच गई जबकि मृत्यु दर 1.83 प्रतिशत है। राज्य में अभी भी कोरोना सक्रिय मामले बढ़कर 11,690 हो गए हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *