नोएडा की पारस टेरा सोसाइटी में AC में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दमकल ने टाला बड़ा हादसा

नोएडा की पारस टेरा सोसाइटी में AC में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दमकल ने टाला बड़ा हादसा

नोएडा। जिले के थाना सेक्टर 142 क्षेत्र के सेक्टर 137 स्थित पारस टेरा सोसाइटी में गुरुवार की बीती रात को एक फ्लैट में लगे एयर कंडीशन में शार्ट सर्किट होने की वजह से भयंकर आग लग गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने शुक्रवार को बताया कि थाना सेक्टर 142 क्षेत्र के सेक्टर 137 में स्थित पारस टेरा सोसाइटी में रहने वाले एक व्यक्ति के सातवें फ्लोर पर स्थित फ्लैट में बीती रात को एयर कंडीशन में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लग गई।

उन्होंने बताया कि आग के चलते घर का सामान जल गया। मौके पर पहुंची दमकल विभाग और मेंटेनेंस टीम के लोगों ने आग पर काबू पाया। इस घटना के चलते काफी देर तक सोसाइटी में अफरा -तफरी का माहौल रहा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *