महान क्रांतिकारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि मनाई

हस्तिनापुर। नगर स्थित एमवीएल ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में स्वामी विवेकानंद राष्ट्रोदय चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में महान क्रांतिकारी ब्रिटिश सरकार के खिलाफ बिगुल बजाने वाले राष्ट्र नायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की विद्यालय के छात्र छात्राओं व शिक्षकों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर पुण्यतिथि मनाई गई । इस अवसर पर मुख्य वक्ता भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री व शिक्षाविद सुनील पोसवाल ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की साथ ही उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत को स्वतंत्र कराने में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का सबसे बड़ा योगदान है क्योंकि नेता जी उच्च शिक्षित होने के साथ-साथ बड़े स्पष्ट वादी व राष्ट्रवादी थे वह अपने विचारों में कहा करते थे कि अन्याय सहना और गलत के साथ समझौता करना सबसे बड़ा अपराध है। साथ ही जिला मंत्री सुनील पोसवाल ने बताया कि भारत को स्वतंत्र कराने के लिए उन्होंने देशवासियों से कहा था कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा । ऐसे क्रांतिकारी विचार भरकर उन्होंने देशवासियों में राष्ट्रवाद की अलख जगा कर ब्रिटिश सरकार की जड़ों को उखाड़ फेंकने का काम किया था । नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्वामी विवेकानंद की शिक्षा से बेहद प्रभावित थे उन्होंने ब्रिटिश सरकार का मुकाबला करने के लिए आजाद हिंद फौज का गठन किया साथ ही उन्होंने महिलाओं की एक अलग बटालियन बनाकर उसका नाम झांसी की रानी बटालियन रखा। हमें गर्व है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उन्हीं के पद चिन्हों पर चलकर राष्ट्र को सशक्त व मजबूत बनाने का काम कर रहे हैं ऐसे में हम सब भारतीयों का भी नैतिक कर्तव्य दायित्व बनता है कि हमें राष्ट्र सर्वप्रथम कब हो अपने मन में रखकर निस्वार्थ भाव से राष्ट्र की सेवा करनी चाहिए यही नेताजी सुभाष चंद्र बोस के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर महिपाल सिंह ,जॉनी सिंह, ललित नागर ,आर्यन पोसवाल, वंशिका, राधे , वंश,गुरु सेवक, नितिन ,जमाल हैदर, लकी निशा आदि आदि ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।v

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *