नोएडा में नर्सिंग छात्रा ने की आत्महत्या, सेक्टर-58 में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

नोएडा में नर्सिंग छात्रा ने की आत्महत्या, सेक्टर-58 में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

नोएडा। नोएडा के थाना सेक्टर 126 क्षेत्र में रहने वाली युवती ने गुरुवार सुबह आत्महत्या कर लिया। वह नर्सिंग की पढ़ाई कर नौकरी की तलाश कर रही थी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना सेक्टर 126 के प्रभारी सोमेनेश कुमार ने बताया कि मूलरूप से एटा जनपद की रहने वाली कुमारी दीक्षा यादव (22) पुत्री राकेश कुमार यादव यहां जेपी विश टाउन सोसायटी में रहती थी। उनके साथ उनकी दो बहनें भी यहां पर रह रही थी। उनके अनुसार, युवती ने नर्सिंग की परीक्षा पास की थी और नौकरी की तलाश में थी। उसने आज अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इसी तरह थाना सेक्टर 58 के प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि क्षेत्र में गुरुवार सुबह को एक 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। आसपास के लोगों और सोशल मीडिया की सहायता से शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *