बुढ़ाना में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन: अवैध ‘अफीफा हॉस्पिटल’ सील, अपंजीकृत अस्पतालों में मचा हड़कंप

बुढ़ाना में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन: अवैध ‘अफीफा हॉस्पिटल’ सील, अपंजीकृत अस्पतालों में मचा हड़कंप

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। बुढ़ाना कस्बे में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए अपंजीकृत अफीफा हॉस्पिटल को सील कर दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान अस्पताल में गंभीर अनियमितताएं मिलने पर यह कार्रवाई की गई। इससे क्षेत्र में बिना पंजीकरण संचालित अस्पतालों और क्लीनिकों में हड़कंप मच गया है।

स्वास्थ्य विभाग को लगातार बिना पंजीकरण अस्पताल संचालन और उपचार में लापरवाही की शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर डिप्टी सीएमओ डॉ. महक सिंह और डॉ. अजय कुमार के नेतृत्व में टीम ने बुधवार को बुढ़ाना कस्बे के विभिन्न अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया।

जांच के दौरान अफीफा हॉस्पिटल के पास वैध पंजीकरण संबंधी दस्तावेज उपलब्ध नहीं मिले। साथ ही अस्पताल में निर्धारित मानकों के अनुरूप आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं भी नहीं पाई गईं। मरीजों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल के मुख्य परिसर के साथ ऑपरेशन थिएटर (ओटी) और बच्चों की नर्सरी को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया।

स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल में भर्ती मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

डिप्टी सीएमओ डॉ. महक सिंह ने कहा कि मरीजों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों में बिना पंजीकरण संचालित अस्पतालों और अवैध क्लीनिकों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। विभाग का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *