हाथरस में दर्दनाक हादसा: गोदाम में काम करते समय 22 वर्षीय युवक को लगा करंट, इलाज के दौरान मौत से मचा कोहराम

हाथरस में दर्दनाक हादसा: गोदाम में काम करते समय 22 वर्षीय युवक को लगा करंट, इलाज के दौरान मौत से मचा कोहराम

हाथरस। उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस में सिकंद्राराऊ क्षेत्र के पुरदिलनगर में गोदाम में कार्य करते समय 22 वर्षीय युवक की विद्युत करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और परिजनों में कोहराम मच गया।

नौरंगाबाद निवासी 22 वर्षीय राहिद कुरैशी अपने गोदाम में बिजली से संबंधित कार्य कर रहा था। तभी अचानक विद्युत करंट लगने से वह अचेत होकर गिर पड़ा। युवक की चीख-पुकार सुनकर गोदाम में मौजूद लोगों ने उसे तत्काल उपचार के लिए एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन युवक के शव को अपने घर ले आए। कुछ ही देर में सैकड़ों लोगों की भीड़ उसके घर के बाहर एकत्र हो गई।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *