देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया जनपद के भलुअनी थाना क्षेत्र स्थित टेकुआ में शुक्रवार को तेज रफ्तार टेलर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी प्रदीप ने बताया कि ग्राम कुईया निवासी बनारसी राजभर की पत्नी सीता देवी (50) किसी कार्य से जा रही थीं। टेकुआ के पास एक तेज रफ्तार टेलर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गये। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।


