नोएडा में बारिश बनी काल, जलभराव में नहीं दिखा गहरा नाला; 27 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

नोएडा में बारिश बनी काल, जलभराव में नहीं दिखा गहरा नाला; 27 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

नोएडा। नोएडा में एक 27 वर्षीय युवक पैदल जाते समय सड़क पर भरे पानी की वजह से वह गहरे नाले को नहीं देख पाया और नाले में जा गिरा। इस हादसे में युवक की मौत हो गई। थाना सेक्टर 58 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि युवक की पहचान आर्यन उम्र 27 वर्ष अट्टा गांव निवासी के रूप में हुई है। वह बृहस्पतिवार की शाम को पैदल जा रहे थे। तेज बारिश के चलते सड़क पर पानी भरा था। पानी भरे होने की वजह से वहां से बह रहे बड़े नाले को वह नहीं समझ पाए तथा चलते-चलते नाले में जा गिरे। इस घटना में वह डूब गए। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और आसपास के लोगों ने उन्हें नाले से बाहर निकला तथा नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां पर डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *