मायावती की अपील- ‘भड़कावे की राजनीति से रहें दूर’, बोलीं- वोट की ताकत से हासिल करें सत्ता की चाबी

मायावती की अपील- ‘भड़कावे की राजनीति से रहें दूर’, बोलीं- वोट की ताकत से हासिल करें सत्ता की चाबी

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को कहा कि हमें ऐसे संगठन और राजनीतिक पार्टियों से सतर्क रहना है जो अपने स्वार्थ के लिए लोगों को भड़का कर सड़क पर उतारते हैं। उन्होंने अपने समर्थकों से कानून के दायरे में रहकर लड़ाई लड़ने की अपील की।

मायावती ने माल एवेन्यू स्थित आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में दोहराया कि देश के करोड़ों दलितों एवं उपेक्षित वर्गों को अपने मूल अधिकारों और समस्याओं को दूर करने के लिए केन्द्र व राज्यों की राजनैतिक सत्ता की चाबी खुद अपने हाथों में लेनी होगी।

मायावती ने अपने समर्थकों को सचेत करते हुए कहा कि जो भी संगठन व पार्टियां अपने संकीर्ण राजनैतिक स्वार्थ के लिए इन वर्गों के दुःखी व पीड़ित लोगों को भड़का कर उन्हें सड़कों पर उतारती हैं, हंगामा व सड़क जाम जैसा बवाल आदि कराती हैं और फिर उनके मुखिया मगरमच्छ की तरह आँसू बहाने के लिए घटनास्थल पर पहुंचकर अपनी राजनैतिक रोटी सेंकते हैं उससे पीड़ितों को न्याय मिलने वाला नहीं है, बल्कि वर्तमान हालात में यह इन वर्गों के लोगों की मुसीबत व परेशानी को और भी बढ़ाने वाला ही है।

ऐसे में अपनी समस्याओं का बाबा साहेब के बताये गये सही व शान्तिपूर्ण रास्ते अर्थात अपनी एकजुटता एवं अपने वोट की ताकत से सत्ता की मास्टर चाबी प्राप्त करना है, जो लाख दुखों की एक ही दवा है और जिसके लिए बसपा लगातार तत्पर व प्रयासरत भी है, इस मार्ग से बिल्कुल नहीं भटकना है।

ऐसे सभी संगठनों व पार्टियों से इन वर्गों के लोगों को ख़ासकर विधानसभा व लोकसभा आमचुनाव तथा स्थानीय निकायों आदि के चुनाव के नज़दीक ज़रूर सचेत व सतर्क रहना है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *