भदोही में ‘नो बॉल’ के विवाद ने ली किशोर की जान, क्रिकेट खेलते समय बैट से हमला; आरोपी नाबालिग हिरासत में

भदोही में ‘नो बॉल’ के विवाद ने ली किशोर की जान, क्रिकेट खेलते समय बैट से हमला; आरोपी नाबालिग हिरासत में

भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में क्रिकेट का खेल मौत का खेल बन गया। बुधवार देर शाम गांव के कुछ बच्चे खेल के मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे इसी दौरान ‘नो बॉल’ को लेकर बच्चों में विवाद हो गया और एक किशोर ने दूसरे पर बैट से हमला कर दिया। परिजन उसे अस्पताल ले गए जहाँ डाक्टरों में मृत घोषित कर दिया। आराेपित किशाेर काे हिरासत में ले लिया गया है।

दुर्गागंज थाने के भानीपुर गाँव में अंबेडकर पार्क में कुछ बच्चे बैट-बॉल खेल रहे थे। खेल के दौरान ‘नो बॉल’ को लेकर बच्चों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान गांव के 15 वर्षीय एक किशोर ने गुस्से में बल्ले से आदित्य के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने के बाद परिजन उसे घर ले आए और प्राथमिक उपचार और दवा दिलाई, लेकिन रात में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गईं। बताया जा रहा है जिस परिवार में बच्चों की मौत हुई है वह आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है और घर का इकलौता चिराग था।

थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि इस मामले में घटना की सूचना मिलती ही दुर्गागंज पुलिस मौके पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर पर आरोपी किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपित किशोर को गिरफ्तार भी किया गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *