शंकराचार्य से मिले अखिलेश यादव, गौ संरक्षण और सनातन के मुद्दों पर हुई चर्चा; मिला कामधेनु गौमाता का आशीर्वाद

शंकराचार्य से मिले अखिलेश यादव, गौ संरक्षण और सनातन के मुद्दों पर हुई चर्चा; मिला कामधेनु गौमाता का आशीर्वाद

लखनऊ। समाजवादी पार्टी(सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से लखनऊ में भेंट कर आशीर्वाद लिया। शंकराचार्य ने अखिलेश यादव को आशीर्वाद स्वरूप सवत्सा कामधेनु गौमाता की प्रतिमा भेंट की।

सपा सुप्रीम अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि पूज्य शंकराचार्य के दर्शन एवं आशीर्वाद के सौभाग्यशाली क्षण और सनातन पर आए संकट को दूर करने व अधर्मियों के चंगुल से धर्म को मुक्ति दिलाने के लिए सार्थक वार्ता हुई।

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि जनता गाय को माता मानती है। हम गौ संरक्षण के लिए ही आन्दोलन कर रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि हम पहले से गौ सेवा करते रहे हैं। सरकार बनने पर गाय के लिए काम करेंगे। सपा अध्यक्ष ने कहा कि बड़े फैसले होने चाहिए। नियत साफ होनी चाहिए। नियत साफ होगी तो सेवा हो सकती है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *