बिनौली। भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव उपलक्ष्य में बिनौली क्षेत्र की शिक्षण संस्थाओं में कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान छात्र छात्राओं ने मनमोहक मटकी व बासुरी सजाते हुए कहा हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की।

ग्वाली खेड़ा के चौधरी दलीप सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित मटकी सजाओ प्रतियोगिता में वंदना प्रथम, सना द्वतीय, निकिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसके अलावा स्नेहा, अनुराधा, प्रियांशी, सलोनी, ईशा, रोजी,वैष्णवी की मटकी की भी सराहना की गयी। निर्णायक मंडल में प्रबंधक ब्रजपाल सिंह, संस्था सचिव डॉ. रवि पंवार, प्राचार्य डॉ. राजीव गुप्ता, डॉ. शबाना ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य देशपाल सिंह तोमर,अमरीश कुमार, अश्वनी मोघा, नीतू राणा, हीरालाल, नीतू पंवार आदि का सहयोग रहा। मूर्ति देवी बालिका विद्यापीठ स्कूल बिनौली में नर्सरी से कक्षा तीन तक के छात्र छात्राओं ने राधा कृष्ण, बलराम, सुदामा, माता यशोदा व नंद की आकर्षक वेशभूषा धारण कर सभी का मन मोह लिया। मटकी सजाओं में कक्षा 8 की खुशबू, आराध्या द्वतीय व 6 की शगुन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक विनोद गिरी, प्रधानाचार्या बबीता पाराशर ने विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया। आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज तेड़ा, गुरुकुल इंटर नेशनल स्कूल जिवाना, विक्टोरिया पब्लिक स्कूल जौहड़ी, मदर पब्लिक स्कूल बिनौली, ग्रीन पब्लिक स्कूल बिनौली, न्यू आदर्श पब्लिक स्कूल बिनौली, पर्ल ग्लोबल एकेडमी फजलपुर सुंदरनगर में भी भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।