फर्रुखाबाद में हत्या के आरोपी का पुलिस से सामना, मुठभेड़ में पैर में लगी गोली; तमंचे के साथ गिरफ्तार

फर्रुखाबाद में हत्या के आरोपी का पुलिस से सामना, मुठभेड़ में पैर में लगी गोली; तमंचे के साथ गिरफ्तार

फर्रुखाबाद। कमालगंज थाना क्षेत्र में हत्या के मामले में वांछित आरोपित पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर सीएचसी कमालगंज में भर्ती कराया है।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रीशचन्द्र ने बताया कि 7 जुलाई को थाना कमालगंज में एक व्यक्ति ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि ग्राम कल्लू नगला निवासी अवधेश और वीनेश ने उसके पुत्र सोनेलाल की हत्या कर शव को रास्ते में फेंक दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और फील्ड यूनिट टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस टीम आरोपितों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान मिली सूचना पर वांछित आरोपित वीनेश को पकड़ने का प्रयास किया गया। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपित ने अवैध तमंचे से पुलिस टीम पर फायर कर दिया । जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपित वीनेश के बाएं पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा।

घायल आरोपित को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज भेजा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा बरामद करने का दावा किया है। मुठभेड़ और अवैध हथियार की बरामदगी के संबंध में अलग से मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले में अन्य आरोपित की तलाश में भी जुटी हुई है। पुलिस दूसरे आरोपित की तलाश कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *