महोबा में पिता हत्याकांड का दर्द: बेटी को केस वापस लेने की धमकी, घर में घुसकर समझौते का बनाया दबाव

महोबा में पिता हत्याकांड का दर्द: बेटी को केस वापस लेने की धमकी, घर में घुसकर समझौते का बनाया दबाव

महोबा। यूपी के महोबा में पिता की हत्या के मामले में चल रही सुनवाई के दौरान आरोपी पक्ष के परिजनों द्वारा समझौते का दबाव बनाए जाने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने महिला समेत दो पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

जनपद मुख्यालय के सुभाष नगर निवासी एडवोकेट ज्योति सिंह परिहार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पिता की हत्या के संबंध में थाना कबरई में मुकदमा दर्ज है, जिसकी विचारण न्यायालय में चल रही है।

अधिवक्ता का आरोप है कि को हत्या के मुकदमे में आरोपी सोनू सिंह, मोनू सिंह, राहुल वैश्य, वीरेन्द्र सिंह, कृष्णा ठाकुर के घर से सोनू व मोनू के चाचा अनिल सिंह और सोनू सिंह की पत्नी शिल्पा सिंह उनके घर के अंदर घुस आए।

दोनों ने ज्योति और उनके परिवार पर हत्या के मुकदमे में समझौता करने और मुकदमा आगे न बढ़ाने का दबाव बनाया। मना करने पर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने जान से मारने “तुम्हें भी तुम्हारे बाप के जैसे ऊपर भेज देंगे” की धमकी भी दी।शोर मचाने पर घर के बाहर सुरक्षा में तैनात कर्मियों ने आकर उन्हें बचाया। पूरी घटना घर के अंदर-बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है।उन्होंने अनिल सिंह और शिल्पा सिंह से अपनी जान का खतरा बताते हुए पुलिस से केस दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। साथ ही मुकदमे की निष्पक्ष सुनवाई के लिए अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी गुहार लगाई है।

बुधवार को सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार पांडेय ने बताया कि अधिवक्ता की तहरीर पर अनिल सिंह और शिल्पा सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, मामले की विवेचना

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *