जीआरपी मीरजापुर का बड़ा कमाल! 25 लाख के 105 गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए तो खिल उठे चेहरे

जीआरपी मीरजापुर का बड़ा कमाल! 25 लाख के 105 गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए तो खिल उठे चेहरे

मीरजापुर। रेलवे यात्रियों के गुम हुए मोबाइल फोन तलाशने में जीआरपी मीरजापुर को बड़ी सफलता मिली है। जीआरपी ने करीब 25 लाख रुपये मूल्य के 105 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनमें से रविवार को 55 मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए, जबकि शेष मोबाइल भी संबंधित लोगों को बुलाकर दिए जा रहे हैं।

रेलवे पुलिस महानिदेशक प्रकाश डी. पुलिस महानिरीक्षक रेलवे प्रयागराज अनुभाग एन. कोलान्ची, पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज प्रशांत वर्मा तथा पुलिस उपाधीक्षक रेलवे अरुण कुमार पाठक के निर्देशन में रेलवे स्टेशन, प्लेटफॉर्म और सर्कुलेटिंग एरिया में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने, अपराधियों की गिरफ्तारी तथा संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत जीआरपी मीरजापुर के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में क्यूआरटी टीम ने विभिन्न तिथियों पर दर्ज मोबाइल गुमशुदगी के मामलों में कार्रवाई करते हुए 105 मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये आंकी गई है।

उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मोबाइल स्वामियों को फोन और विशेष वाहक के माध्यम से सूचना देकर थाना जीआरपी मीरजापुर बुलाया गया। रविवार को 55 लोग थाना पहुंचे, जिन्हें सामूहिक रूप से उनके मोबाइल फोन सौंप दिए गए। अपना खोया मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने जीआरपी टीम का आभार व्यक्त किया।

इस कार्य में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक रामसिंह यादव, उपनिरीक्षक सर्वेश कुमार विमल, प्रयागराज अनुभाग की सर्विलांस टीम तथा हेड कांस्टेबल अजय कुमार यादव, प्रभाकर यादव, कांस्टेबल राजकुमार यादव, मनोज कुमार और विशाल पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *