शहीदों को याद कर भांमौरी गांव में शहीद स्मारक पहुंचकर दी श्रद्धांजलि 

मेरठ। सरधना क्षेत्र के गांव भांमौरी पहुंचकर सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम व उनकी पत्नी प्रीति सोम ने शहीदों को याद करते हुए हवन पूजन के साथ श्रद्धांजलि दी इस दौरान सैकड़ों ग्रामीणों ने भी उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

सरधना क्षेत्र के शहीद गांव भांमौरी का नाम इतिहास के पन्नो में दर्ज है। बतादें की देश की आजादी के लिये यहाँ के लोगों ने अंग्रेजी फोजों से लोहा लिया था जिसमें अंग्रेज़ी सैनिकों से लड़ते हुए पांच लोग शहीद हुए थे 18 अगस्त 1942 में यहाँ मोटो की चोपाल पर अंग्रेजों की हुकूमत के खिलाफ पंचायत चल रही थी। उसी समय अंग्रेजी सिपाहियों ने यहाँ हमला कर राम स्वरुप शर्मा, प्रहलाद सिंह, लटूर सिंह, फतह सिंह, बोबल सिंह, को गोलियों से भून कर मौत के घाट उतार दिया था। देश की आजादी के बाद से ही यहाँ हर वर्ष 18 अगस्त को उक्त शहीदो को याद किया जाता है और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की जाती रही है । गुरुवार को सरधना के पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम उनकी पत्नी प्रीति उर्फ़ सिमरन सोम तहसीलदार नटवर सिंह गांव भंभौरी पहुंचे और मोटो की चोपाल पर चल रहे हवन पूजन में भाग लिया। इसके बाद वह शहीद स्मारक पहुंचे यहाँ उन्होंने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित किये। शहीद स्मारक पर स्कूली बच्चों ने देश भक्ति पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये। इस अवसर पर ग्राम प्रधान दिनेश कुमार, पूर्व जिला पंचायत सदस्त ठाकुर आनंद सिंह, अजय कुमार उर्फ़ सोनू,राजेश कुमार ,सुभाष, इंद्रजीत सिंह, सुखवीर सिंह, राजपाल सिंह, भीमा सिंह, अशोक सोम, प्रमोद सोम, दुष्यंत भूषण शर्मा,बिक्रम सिंह ,हिमांशु इंद्रजीत सिंह,ठाकुर जगमोहन, कैलाश कुमार,शिव कुमार राणा,सोमपाल सिंह विशाल कुमार आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *