वाराणसी में दर्दनाक सड़क हादसा! पेट्रोल भरवाने निकले दो दोस्तों की पिकअप की टक्कर से मौत, चालक हिरासत में

वाराणसी में दर्दनाक सड़क हादसा! पेट्रोल भरवाने निकले दो दोस्तों की पिकअप की टक्कर से मौत, चालक हिरासत में

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी जनपद के बड़ागांव थाना क्षेत्र में रविवार को तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस ने मृतकों की पहचान बड़ागांव थाना क्षेत्र के शेरवानीपुर निवासी सतीश (24) और पतेर गांव निवासी मूलचंद (24) के रूप में की है। दोनों आपस में गहरे मित्र थे। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों युवक रविवार को मोटरसाइकिल से पेट्रोल भरवाने के लिए घर से निकले थे। गजापुर गांव के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही बड़ागांव पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है तथा हादसे के कारणों की जांच जारी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *